Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबर

अब दो-तीन दिन बाद अफगानिस्तान में सरकार बनाएगा तालिबान, मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान

काबुल। अफगानिस्तान में नई सरकार का गठन दो से तीन दिन में हो जाएगा। इसको लेकर तालिबान की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है। सरकार गठन को लेकर शनिवार को हुई बैठक के बाद तालिबानी नेताओं का कहना है कि सरकार में शामिल होने वाले नामों का खुलासा भी सरकार गठन के साथ ही होगा। माना जा रहा है कि तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला बरादर इस नई सरकार का नेतृत्व करेगा। 

तालिबान सूत्रों ने बताया कि दोहा स्थित तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के चेयरमैन मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को सरकार का प्रमुख बनाने की सार्वजनिक घोषणा जल्द ही होगी। मुल्ला बरादर के साथ तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब व शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई की भी सरकार में अहम भूमिका होगी।

तालिबान के सूचना व संस्कृति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मुफ्ती इनामुल्लाह सामंगानी ने कहा कि सभी शीर्ष नेता काबुल पहुंच चुके हैं और नई सरकार का एलान करने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सरकार के गठन को लेकर आपसी सहमति बन चुकी है, और अब मंत्रिमंडल को लेकर कुछ आवश्यक बातचीत हो रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close