छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारे गए दो माओवादी कैडर
बीजापुर। Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर जिले के इन्द्रावती नदी क्षेत्र के जैगुर-डोन्डुम के जंगलों में सर्चिंग अभियान के दौरान आज सुबह इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि, जिला बीजापुर के थाना जांगल क्षेत्रान्तर्गत जैगुर-डोडुम क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सशस्त्र माओवादी कैडरों की उपस्थिति की विशिष्ट आसूचना के आधार पर दिनांक 25/02/2026 की संध्या को DRG टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
मुठभेड़ में मारे गए माओवादी कैडरों की पहचान ACM हिचामी मडडा,भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य (घोषित इनाम ₹05.00 लाख) एवं ACM मनकी पोड़ियम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य (घोषित इनाम ₹05.00 लाख) के रूप में कई गई है।
Bijapur Naxal Encounter : मुठभेड़ स्थल से 01 नग SLR Rifle,03 मैग्जीन, 55 राउण्ड,01 नग INSAS Rifle,03 मैग्जीन,19 राउंड,01 नग 12 Bore बंदूक,02 सेल,02 नग हेण्ड ग्रेनेड,02 नग देशी हेण्ड ग्रेनेड, डेटोनेटर,स्केनर बैटरी, मेकेनिजम,दवाईया,पाउच एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

Advertisement




