[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Viral Video: ‘मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं’ पूर्व मंत्री ने आबकारी अधिकारी को लगाई फटकार, बातचीत का वीडियो वायरल

कोरबा। Viral Video: कोरबा जिले के बरबसपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नई शराब दुकान के विरोध को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। स्थानीय महिलाओं के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आबकारी विभाग के एक अधिकारी से फोन पर हुई तीखी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Raipur Marpit Viral Video: राजधानी में नाबालिग बदमाशों का उत्पात, बीयर की बोतल से फोड़ा होटल मैनेजर का सिर, CCTV में कैद वारदात

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री ने आबकारी अधिकारी को फोन लगाकर शराब दुकान खोले जाने के फैसले और विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। बातचीत के दौरान उन्होंने अधिकारी से कहा, “मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं। ओवर रेट और अवैध बिक्री तुम लोग कर रहे हो।”

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि जिले में शराब की ओवर रेटिंग और अवैध बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने नई शराब दुकान खोले जाने के निर्णय पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस दौरान बरबसपुर में बड़ी संख्या में महिलाएं नई शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन करती नजर आईं। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Baba Baijnath Dham: महावीर कांवरिया संघ के 81 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना, सुल्तानगंज से करेंगे 108 किमी की पदयात्रा

Viral Video: वहीं, पूर्व मंत्री और आबकारी अधिकारी के बीच हुई फोन पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो को लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, इस मामले में आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन और आबकारी विभाग की नजर बनी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close