Breaking news
Advertisement
देशधर्म

एक महिला और दो नाबालिग को बांधकर बेरहमी से पीटा गया, VIDEO वायरल, जानिए पूरा मामला

बिहार। बिहार के मोतिहारी से दर्दनाक घटना की वीडियो सामने आई है। जहां एक महिला और दो किशोरी को बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस घटना का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला और दो किशोरियों को मचान से बांधकर कुछ लोग पीटते नजर आ रहे हैं। यह मामला पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ हीं पिटाई से जख्मी महिला और दोनो किशोरियों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक यहां जिले की माली पंचायत से एक लड़की करीब हफ्तेभर पहले घर से भाग गई थी। बाद में लड़की के परिजन उसे खोज लाए। परिजनों को शक था कि लड़की को गांव की एक औरत ने भागने में मदद की है। इसी शक के आधार पर लड़की के भाइयों ने पहले अपनी बहन को रस्सी से बांधा और बाद में उस महिला और उसकी बेटी को उठाकर ले आए। इन दोनों को भी एक जगह बांधकर तीनों की खूब पिटाई की गई। दबंगों ने गांव के लोगों की मौजूदगी में ये पिटाई की। इस दौरान पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। वहीं पिटाई से तीनों युवतियां बेसुध हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते हीं सुगौली थानाध्यक्ष गांव पहुंचे और दोनों जख्मी किशोरियों के साथ महिला को इलाज के लिए सुगौली पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनलोगों का इलाज जारी है। वहीं इस मामले में पीड़ित महिला के भाई ने थाने में आवेदन दिया है, जिसमें 11 लोगों को नामजद किया गया है। सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि युवक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में 11 लोगों को नामजद किया है। एक आरोपित महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close