Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह, सीएम साय ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया बेबुनियाद

 

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार से अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि इस दौरान अमित शाह प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के अंतर्गत लाभान्वित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।

 

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र चुनाव को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के आरोपों में सच्चाई होती, तो चुनाव आयोग कोई न कोई कार्रवाई करता। लेकिन आयोग ने आरोपों को खारिज कर दिया, जो यह साबित करता है कि वे निराधार थे।

 

अपने हालिया दो दिवसीय जशपुर प्रवास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री साय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों में योग दिवस का आयोजन भव्य और सफल रहा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close