
बिलासपुर : बिलासपुर से एक दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें बीजेपी नेता के बेटे को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों ने पहले छात्रा को जबरदस्ती घर छोड़ने के बहाने हॉस्टल ले जाकर शराब पिलाई और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा करीब दो घंटे तक उनके चंगुल में फंसी रही. आरोपी युवक उसे महाराणा प्रताप के पास एक बार में ले गए, जहां से कार में बिठाकर जरहाभाठा चौके के पास सड़क पर उतारकर भाग गए. पीड़ित छात्रा ने घरवालों को फोन किया, जिसके बाद परिजन उसे थाना लेकर पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों में संतोष कुमार पमनानी उर्फ सन्नी करबला के भाजपा नेता और पूर्व पार्षद बबलू पमनानी का बेटा है.




