छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
थाने के सामने ही दोनों पक्षों के बीच झड़प, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके में बीती रात दो पक्षों में आपसी विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं मामले में जानकारी देते हुए मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था।
इसके बाद दो युवकों पर धारदार हथियार से वार किया गया। इस विवाद में पीड़ित पक्ष की तरफ से चार युवक घायल हुए थे जिसमें अफताब उर्फ आवेश वसीम सोहेल उर्फ समर और आयान शामिल है।
Raipur News: बता दें कि, देर रात मौदहापारा थाना में दोनों पक्षों को लेकर काफी बहस बाजी और तनातनी की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद मौदहापारा थाना स्टाफ के द्वारा एक पक्षी शिकायत दर्ज किया गया और चारों घायल युवकों को मुलायजा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।
Advertisement




