Breaking news
Advertisement
कवर्धाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतना पड़ा भारी, SP ने कार्रवाई करते हुए 3 आरक्षकों को किया बर्खास्त

कवर्धा। Kawardha News: कवर्धा (कबीरधाम) पुलिस ने अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर तीन आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें अनिल मिरज (आरक्षक 52), आदित्य तिवारी (आरक्षक 517) और राजेश उपाध्याय (आरक्षक चालक 272) शामिल हैं। इन पर ड्यूटी के दौरान शराब पीना, कर्तव्यच्युति, अनुशासनहीनता, और बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न करना जैसे गंभीर आरोप लगे थे।

बर्खास्त किए गए 3 आरक्षक और उनके कृत्य

अनिल मिरज: 334 दिन बिना सूचना अनुपस्थित, मोटर वारंट गुम, 22 बार विभागीय दंड।
आदित्य तिवारी: बंदी पेशी ड्यूटी में शराब पी, न्यायालय परिसर में नशे में सोया, 91 दिन अनुपस्थित, पहले भी कई बार दंडित।
राजेश उपाध्याय: एसपी कार्यालय में नशे में पहुंचा, वर्दी में अव्यवस्था, स्टाफ से विवाद, बार-बार दंड के बावजूद सुधार नहीं।

Kawardha News: वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि, “पुलिस विभाग में नशाखोरी, अनुशासनहीनता और कर्तव्यच्युति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो वर्दी की गरिमा नहीं समझेगा, वह इस वर्दी के काबिल नहीं रहेगा।”

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close