Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राशन कार्ड ई-KYC की आखिरी तारीख खत्म, जिन्होंने नहीं करवाया उन्हें कल से नहीं मिलेगा फ्री राशन

Ration Card E-KYC : आज 31 दिसंबर 2025 को राशन कार्ड का ई-KYC कराने की अंतिम तारीख थी। ऐसे में जिन लोगों ने ई-KYC नहीं करवाया है उन्हें कल यानी 1 जनवरी 2025 से राशन कार्ड पर मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। ऐसे में अन्य कुछ सरकारी योजनाओं का भी आप लाभ नहीं ले पाएंगे।

बता दें कि, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि, इस तिथि तक आधार से लिंकिंग और ई-KYC पूरी न करने पर 1 जनवरी 2026 से मुफ्त राशन बंद हो सकता है। ई-KYC न करने पर राशन कार्ड से जुड़ी सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत और पीएम किसान का लाभ भी बंद हो सकता है।

Ration Card E-KYC : इसका उद्देश्य केवल लाभार्थियों का सत्यापन करना ही नहीं है, बल्कि पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना भी है। ई-केवाईसी के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि कौन पात्र है और कौन नहीं। इसके साथ ही सरकारी संसाधनों का सही उपयोग होगा और लाभार्थियों को समय पर राशन मिलने में भी सुविधा होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close