Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायगढ़हादसा

CG Accident : ट्रेलर की टक्कर से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

रायगढ़ जिले के खरसिया चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार किशोर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान चपले गांव निवासी उदय बैरागी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को उदय किसी काम से गांव के पोल्ट्री फार्म की ओर गया था। वापसी में उसने महेश पटेल की बाइक लेकर घर लौटना शुरू किया था। इसी दौरान नंदेली रोड चपले के बायंग चौक के पास ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

घटना के बाद मृतक के बड़े भाई गितेश कुमार बैरागी ने खरसिया चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 112-MOT, 183(1)-MOT और 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close