Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

महतारी वंदन योजना के लिए KYC करवाना हुआ अनिवार्य, वरना खाते में नहीं आएगी योजना की अगली किस्त

रायपुर। Mahtari Vandana Yojana E-KYC: राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना को लेकर एक बड़ा बदलवा किया है। जिसके तहत अब इस योजना के सभी हितग्राहियों को केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा। वहीं अगर कोई जो हितग्राही केवाईसी नहीं करवाएंगे उनकी अगली किश्त रूक सकती है। अगर लाभार्थी अपना आधार और बायोमेट्रिक विवरण जमा नहीं करते हैं, तो उनके खातों में योजना की राशि आना बंद हो जाएगी।

बता दें कि, महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की 69.26 लाख महिलाएं ले रही हैं, लेकिल अब तक कई महिलाओं ने अपना केवाईसी नहीं कराया है। बावजूद इसके उनके खातों में पैसे लगातार ट्रांसफर हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने सभी हितग्राहियों का केवाईसी करवाने का फैसला लिया है।

Mahtari Vandana Yojana E-KYC: सरकार ने ये कदम अपात्र और फर्जी आवेदकों को बाहर निकालने के लिए उठाया गया है। पहले चरण में 4.25 महिलाओं का केवाईसी किया जाएगा। वहीं विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, जिन महिलाओं का आधार विवरण अमान्य पाया जाएगा, उनका भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close