CG Assistant Teacher Recruitment: सरकारी शिक्षक बनने का मौका, सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती शुरू, इसदिन तक कर सकते हैं आवेदन
रायपुर। CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) ने सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और अभ्यर्थी 21 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती में ई-संवर्ग के 795 पद और टी-संवर्ग के 1497 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
Bilaspur News: कारोबारी के सूने मकान में चोरी, एसी हटाकर घर में घुसे बदमाश, लाखों के जेवर-नकदी पार
भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी जिले में परीक्षा देने की सुविधा मिल सके। आवेदन प्रक्रिया के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी से कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसे सुधारने का भी अवसर मिलेगा। 22 अगस्त से 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकेगा।
CG Assistant Teacher Recruitment: एक और महत्वपूर्ण घोषणा के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा। इससे प्रदेश के युवाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य आवश्यक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है।




