छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Raipur News: रामकृष्ण अस्पताल के डॉक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश, ठगों ने लोगों को फोन कर की पैसे की मांग
रायपुर। Raipur News: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां रामकृष्ण अस्पताल के एमडी डॉ. संदीप दवे के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोगों से पैसे मांगने की कोशिश की गई। (Raipur News) जानकारी के अनुसार, अज्ञात मोबाइल धारक कई लोगों को फोन कर खुद को डॉ. संदीप दवे बताकर पैसों की मांग कर रहा था।
Read More: Raipur Fraud Case: कर्ज में डूबे आरोपियों ने रची ठगी की साजिश, झांसा देकर 34 लोगों से ऐंठे 1.5 करोड़, अब हुआ पर्दाफाश
Raipur News: बता दें कि, इस बात की जानकारी डॉक्टर के रिश्तेदारों को हुई, जिन्होंने तुरंत उन्हें सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. दवे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 319(2) और 62 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement




