[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस की इस दिग्गज नेत्री का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मानी जाती थी उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम चेहरा

दिल्ली। Mohsina Kidwai Death: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मेरठ से सांसद रही मोहसिना किदवई का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया गया कि, वे लंबे समय से बीमार चल रही थी और आज सुबह 4 बजे उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से  राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

Read More: पिता-पुत्र की जान लेने वाले 9 पुलिसकर्मियों को मिली मौत की सजा, घटना से दहल उठा था पूरा शहर, मामला जान कांप उठेगी रूह 

बता दें कि, मोहसिना किदवई  लंबे समय तक राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रही। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में समाज सेवा और जनहित के कई कार्य किए। उन्होंने लोकसभा में मेरठ की जनता का प्रतिनिधित्व करते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवाज उठाई।  किदवई दो बार छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गई और तीन बार मेरठ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रही। उन्हें मेरठ की पहली महिला सांसद होने का गौरव भी प्राप्त है। इसके साथ ही वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम चेहरा रही है।

Read More: खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं, गड़बड़ी करने पर सीधे होगी जेल, कृषि मंत्री ने दिए निर्देश 

Mohsina Kidwai Death: वे बाराबंकी की निवासी थी। नोएडा के सेक्‍टर 40 स्थित आवास से मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निकलेगी। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है। नेताओं और नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके योगदान को याद किया है।

 

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close