[t4b-ticker]
Advertisement
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

मॉर्निंग वॉक बना जिंदगी का आखिरी सफर, तेज रफ्तार कैम्पर वाहन की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत

पेंड्रा। Pendra Road Accident: जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह पेंड्रा-गौरेला बायपास सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार सर्विसमैन कैम्पर वाहन ने सड़क किनारे टहल रही महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस से भी जा टकराया।

Read More: राजधानी के इस क्लब में आधी रात बवाल, नार्थ ईस्ट की युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने पर हुई जमकर मारपीट, वीडियो वायरल 

मृतकों की पहचान सुशीला वर्मा और बेला कली पंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों महिलाएं रोज की तरह सुबह सैर पर निकली थी, तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कैम्पर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक लल्लू और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए। वहीं वाहन में सवार परिचालक संदीप यादव वाहन के अंदर फंस गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

Read More:  रीलबाजी ने खोल दी पोल…विशाल गिलहरियों का शिकार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में किया था पोस्ट 

Pendra Road Accident: घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस, यातायात पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close