[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Honeytrap: राजधानी में हनीट्रैप का बड़ा खुलासा, युवतियों ने युवक को बेहोश कर बनाया शिकार, फिर ब्लैकमेल कर वसूली की कोशिश

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Honeytrap: राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर दो युवतियों के खिलाफ दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने और लगातार ब्लैकमेल करने के आरोप में अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

6 Murders In Telangana: जेल से रिहा होते ही आरोपी ने मचाया मौत का तांडव, पत्नी-बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या कर खून से रंगे हाथ, इलाके में दहशत

शिकायत के मुताबिक, शंकर नगर निवासी जयंत चौधरी की मई 2026 में गुढ़ियारी इलाके में नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि दोनों ने पहले नौकरी दिलाने और पार्लरखोलने के नाम पर आर्थिक मदद मांगी, फिर लगातार फोन और मैसेज कर मिलने का दबाव बनाया। पीड़ित का कहना है कि 14 जून को मुलाकात के दौरान दोनों युवतियों ने सिगरेट पीने के लिए कहा, जिसके बाद उसे और उसके साथी को चक्कर आने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान उनकी फोटो और वीडियो बना लिए गए। अगले दिन युवतियों ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने और परिवार व कार्यालय में बदनाम करने की धमकी देकर रुपये की मांग की। शिकायत के अनुसार, धमकियों से डरकर 25 जून को पीड़ित ने 25 हजार रुपये नकद दिए, लेकिन इसके बाद भी पैसों की मांग जारी रही।

Sex Racket Busted: बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़… ऐप के जरिए ऑनलाइन होती थी लड़कियों की बुकिंग, विदेशी समेत 5 महिलाओं का रेस्क्यू, 1 गिरफ्तार

Raipur Honeytrap: एक जुलाई को कार में रखे नकदी से भरे बैग पर हाथ साफ करने की कोशिश और 10 जुलाई को कार्यालय पहुंचकर स्टाफ के सामने हंगामा करने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कॉल डिटेल, चैट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close