Breaking news
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नक्सलियों के बिछाए IED की चपेट में आने से आदिवासी बच्चा घायल, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

बीजापुर। Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED से आदिवासी बच्चा गंभीर घायल हो गया। घटना गंगालूर थानां क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर थानां क्षेत्र के पीड़िया क्षेत्र में कल दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर (IED) की चपेट में आकर एक मासूम आदिवासी बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद सीआरपीएफ 199 एवं 85 वाहिनी के द्वारा घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उपचार किया गया।

 Bijapur News: वहीं इस घटना के बाद स्थानीय आदिवासी समुदाय में माओवादियों के विरुद्ध गहरा आक्रोश व्याप्त है। यह घटना नक्सल हिंसा की अमानवीयता को दर्शाती है, जिसमें निर्दोष ग्रामीणों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से जिले के अंदरूनी इलाकों में माओवादियों के द्वारा लगाये गए IED विस्फोटों की घटना में आम नागरिकों को क्षति उठानी पड़ी है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सके।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close