Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

पीएल पुनिया का केंद्र पर आरोप, मोदी सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई….

रायपुर। देश में हर चीजों की बढ़ती महंगाई को लेकर आज कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल ने रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता ली. इस दौरान पुनिया ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जो महंगाई आसमान छू रही है,उसके लिए कोई प्राकृतिक कारण नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार दोषी है. नोटबन्दी के बाद से अर्थव्यवस्था डगमगाने के बाद दोबारा पटरी पर नहीं आ सकी. इसके साथ ही पुनिया ने कहा,
एक्साइज ड्यूटी मोदी सरकार ने लगातार बढ़ाई. बीते 7 साल में NDA सरकार ने 25 लाख करोड़ एक्साइज ड्यूटी वसूली है.

पीएल पुनिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगते हुए कहा मोदी सरकार ने आम आदमी को राहत देने के लिए कभी कोई योजना नहीं बनाया, आगे उन्होंने कहा मोदी सरकार ने चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचने के लिए योजना बनाया और उसका क्रियान्यवन किया।

पीएल पुनिया ने कहा, जिस तरह से बढ़ती महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पद यात्रा निकाल रही है. उससे जनता के अंदर जागरूकता आ रही है. उन्होंने कहा मोदी की सरकार जब बानी तब क्या स्थिति थी और अब क्या स्थिति बन गया है. नोटबन्दी से आम जनता सबसे ज्यादा परेशान हुआ है.

बढ़ती मंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र को घेरती आई है, लेकिन 99 हजार प्रति करोड़ वर्ष वसूलते थे.मोदी सरकार 25 लाख करोड़ वसूला गया है. जो आज पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपए से ऊपर बढ़ते जा रहा है, उससे अन्दाज लगाया जा सकता है कि आखिर क्या स्थिति रही है.सभी के दाम तेजी से बढ़े है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छग प्रभारी पीएल पुनिया ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली. इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला भी मौजूद रहे.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close