Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : सीएम साय के साथ हजारों लाेगों ने किया योगाभ्यास, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़ेसहित शहर केविधायक भी रहे मौजूद

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए. सीएम विष्णुदेव साय ने योग शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी. सीएम साय ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, योग करने से विद्यार्थी जीवन संवार जाएगा. इससे एकाग्रता बढ़ेगी और सफलता मिलेगी. योग स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है.

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में उमड़े जनसैलाब ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाया. मुख्यमंत्री के साथ हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद रहे.

इस दौरान मीडिया से बातचीत में आज होने वाले कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहा, आज योग दिवस है, सबको योग करना चाहिए. इससे सेहत भी स्वस्थ रहता है, मन भी प्रसन्न रहता है. क्या कांग्रेस योग दिवस का विरोध कर रही है, इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, वह लोग अपना जाने.

शिवसेना में आक्रोश, प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close