कक्षा 5वीं- 8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम
रायपुर। CG Board Exam Date: छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिसके तहत कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि कक्षा 8वीं की 17 मार्च 2026 से होगी।
बता दें कि, विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि, वे यह सुनिश्चित करें कि छात्र समय पर अपना सिलेबस पूरा कर लें और परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर लें। ये सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से आयोजित होंगी। 5वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगी। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।
CG Board Exam Date: वहीं इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीय परीक्षा के लिए राज्य के सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि, सीबीएसई और आईसीएसई से जुड़े स्कूल इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे।

यह भी देखें




