Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, सेंट्रल रेलवे से चलेगी 30 स्पेशल ट्रेनें, दिवाली में घर जाना होगा आसान

Diwali Special Trains: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने अपने घर जाता है। वहीं दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। ताकि यात्रियों की किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

दरअसल, दिवाली के समय मुंबई से हजारों की तादाद में लोग अपने गांव और शहर जाते है जिसके कारण ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं होती। ऐसे में रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। जिसके तहत 30 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मडगांव तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली होंगे। इसके अलावा ट्रेन नंबर 01003 के लिए रिजर्वेशन 4 अक्टूबर यानी आज से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गया है।

Diwali Special Trains: वहीं ट्रेन नंबर 01159- यह ट्रेन अक्टूबर महीने में पनवेल से हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शाम 4:40 बजे पर चलेगी और उसी दिन रात 9:55 बजे चिपलून पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 01160- यह ट्रेन चिपलून से हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह 11:05 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 4:10 बजे पनवेल पहुंचेगी. यह सर्विस 3 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगी

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close