Train Cancelled: यात्रियों को बड़ा झटका…दिवाली और छठ से पहले रेलवे ने एक साथ 63 ट्रेनों को किया रद्द
नई दिल्ली। Train Cancelled: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) ने 19 से 30 सितंबर 2025 तक 63 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिए हैं। तो वहीं 26 ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि, गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन बिछाने और गोरखपुर-नकहा जंगल के बीच डबल लाइन का काम पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। 22 सितंबर को प्री-इंटरलॉक और 23 से 26 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉक का काम किया जाएगा और 26 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त इस काम का निरीक्षण करेंगे। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में काफी दिक्कतें होने वाली है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
थावे-नकहा जंगल डेमू (75105/75106): 19 से 30 सितंबर तक रद्द।
गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस (12555/12556): 21 से 28 सितंबर तक रद्द।
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (15017/15018): 21 से 29 सितंबर तक रद्द।
गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस (22423/22424): 21 और 22 सितंबर को रद्द।
गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12587/12588): 22 और 27 सितंबर को रद्द।
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (12595/12596): 22 से 26 सितंबर तक रद्द।
गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस (15065/15066): 22 से 27 सितंबर तक रद्द।
गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15047/15048): 23 और 25 सितंबर को रद्द।
गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस (12511/12512): 25 और 28 सितंबर को रद्द।
बता दें कि, इसके अलावा पैसेंजर और डेमू ट्रेनें जैसे गोरखपुर-गोंडा, गोरखपुर-छपरा, नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ियां भी रद्द रहेंगी। ये सभी ट्रेनें गोरखपुर से देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जम्मूतवी और अमृतसर को जोड़ती हैं।
इन ट्रेनों के बदले रूट
Train Cancelled: कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस अब छपरा-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते चलेगी और गोरखपुर, बस्ती, सीवान जैसे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रूट से होकर जाएगी। जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-सुल्तानपुर रूट से होकर चलेगी। वहीं, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस वाराणसी-अयोध्या कैंट रूट से होकर गुजरेगी।




