छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर
रायपुर के दूधाधारी मंदिर पहुंचे मंत्री गजेंद्र यादव, दर्शन कर लगाए जय श्री राम के नारे
रायपुर। Minister Gajendra Yadav: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मंत्री गजेंद्र यादव ने मंत्री बनने के बाद दूधाधारी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनका मंत्रोचारण के साथ स्वागत किया गया। गजेंद्र यादव ने हाल ही में रायपुर में मंत्री पद की शपथ ली थी । उन्हें स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग सौंपा गया है।
Minister Gajendra Yadav: बता दें कि, मंत्री बनने के बाद वे बीते दिनों दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उनका ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया था। इस दौरान उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि, पूरे प्रदेश में शिक्षा, ग्रामोद्योग और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।
Advertisement




