नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर पर पोती कालिख
रायपुर। Congress Protest on National Herald Case : नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पहले से ही बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। पंडरी इलाके में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे।
वहीं नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़े, इस दौरान मेकाहारा चौक के पास पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टरों पर कालिख पोती।
Congress Protest on National Herald Case : कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि, नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है और केंद्रीय एजेंसियों के जरिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,कांग्रेस विधायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




