Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

CM साय की त्वरित मदद से बची नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की जान, बाढ़ में फंस गया था अध्यक्ष का काफिला..

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता और त्वरित पहल से कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की बाढ़ में फंस जाने के बाद जान बचाई, और उन्हें और उनके साथियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया


दरअसल कांकेर जिले में भारी बारिश में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के महला गांव के पास नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। नदी के तेज बहाव में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग का काफिला फंस गया था। और देखते ही देखते उनकी कार पानी के तेज बहाव में बह गया तभी उन्होंने और उनके साथियों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई पर सुरक्षित बाढ़ से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विक्रमसिंह उसेंडी, पुलिस और बीएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और जवानों ने रेस्क्यू कर अध्यक्ष सहित सभी की जान बचाई। जिसके बाद अध्यक्ष नाग ने मुख्यमंत्री साय को उनकी तत्परता के साथ मदद हेतु रेस्क्यू टीम भेजने के लिए आभार माना। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान मौके पर पहुंचे अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी से फोन पर अध्यक्ष नाग का हालचाल जाना।

राहुल गांधी ने PM मोदी के 56 इंच के सीने को लेकर क्या कह दिया

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close