[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: 4 दिन से लापता शख्स की खारून में मिली लाश, हत्या कर शव फेकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में खारुन नदी में लापता शख्स की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

CG News: छत्तीसगढ़ को मिले करोड़ों के निवेश प्रस्ताव, सीएम ने कहा-‘युवाओं को जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा प्रदेश

मृतक की पहचान चंगोराभाठा निवासी उमेन्द्र देवांगन (53) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उमेन्द्र 18 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने डीडी नगर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को खारुन नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

Sugar Stock Limit: त्योहारी सीजन से पहले सरकार का बड़ा फैसला, अब 15 दिन से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेंगे कारोबारी

Raipur News: पहचान की प्रक्रिया के बाद शव की पहचान उमेन्द्र देवांगन के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उमेन्द्र नदी तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घर से निकलने के बाद उमेन्द्र कहां गए थे और खारुन नदी तक कैसे पहुंचे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close