Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सूबेदार उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट आज से शुरू, इस दिन तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

रायपुर। CGPSC SI Physical Test 2026: छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती का फिजिकल टेस्ट आज 6 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है। CGPSC ने दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण (PST) की पूरी प्रक्रिया 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की है।

वहीं सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर और राजनांदगांव में केंद्र स्थापित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे केंद्र पहुंचना अनिवार्य है, परीक्षण सुबह 8 बजे से आरंभ होगा। देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के बाद शारीरिक माप परीक्षण होगा, जो चयन का महत्वपूर्ण चरण है।

CGPSC SI Physical Test 2026: बता दें कि, अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के दौरान जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और निर्धारित मेडिकल व अन्य दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। वहीं अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से एडमिट कार्ड और निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close