राज्य सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 75 अधिकारियों के प्रभार में हुआ फेर बदल
The state government did a major administrative surgery, the charge of 75 officers was changed

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा
राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 75 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी इस आदेश से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

राजधानी रायपुर में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल और निधि साहू का तबादला किया गया है। इसके साथ ही संयुक्त कलेक्टर रवि सिंह और पुष्पेंद्र शर्मा को भी नए स्थान पर भेजा गया है। रायपुर के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले से नगर निगम, कलेक्टोरेट और विभागीय कार्यों में नई नियुक्तियों के साथ तेजी आने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि यह फेरबदल लंबे समय से प्रतीक्षित था, जिसे प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही के उद्देश्य से अंजाम दिया गया है। इस व्यापक बदलाव में विभिन्न जिलों से भी अधिकारियों की अदला-बदली हुई है।

GAD के अनुसार, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तबादले को आगामी नीति और योजनाओं को गति देने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।




