Breaking news
Advertisement
क्राइमझारखंड

डायन होने का आरोप लगाकर 3 महिलाओं समेत चार लोगों की बेरहमी से पिटाई, दबंगों ने पिलाया मल-मूत्र; हालत गंभीर

झारखंड। दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत असवारी गांव में डायन होने का आरोप लगाकर एक परिवार की 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को दबंगों द्वारा प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है। दबंगों ने चारों को जबरन मल-मूत्र पिलाया और उन्हें लोहे की गर्म छड़ों से दागा। दबंगों के खौफ से प्रताड़ित लोग घंटों तक दर्द से तड़पते रहे, वो ना तो पुलिस के पास जाने की हिम्मत जुटा सके और ना ही किसी को इस बारे में बता पाए।

रविवार को किसी से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद चारों पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। चारों लोगों को पहले सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए देवघर स्थित अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, इस भयावह कांड में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि शनिवार की रात ज्योतिन मुर्मू नाम के व्यक्ति ने गांव के लोगों की बैठक बुलाई थी। इसमें श्रीलाल मुर्मू के घर की 3 महिलाओं को डायन करार दिया गया। कहा गया कि इनके जादू-टोने की वजह से गांव के पशु और बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसके बाद करीब दर्जन भर लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर श्रीलाल मुर्मू के घर पर हमला कर दिया। लोगों ने परिवार की महिलाओं सोनामनी टुडू, रसी मुर्मू, कोसा टुडू के साथ-साथ श्रीलाल मुर्मू की बुरी तरह पीटा। इसके बाद इन चारों को पकड़कर उनके मुंह में जबरन मल-मूत्र डाला गया। हमलावरों ने उन्हें गर्म छड़ों से भी दागा। चारों लोग चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन गांव का कोई भी व्यक्ति उन्हें बचाने नहीं आया। उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस को जानकारी दी तो पूरे परिवार का कत्ल कर दिया जाएगा। रविवार सुबह एक बार फिर हमलावर आए और उनकी दोबारा पिटाई की।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close