Breaking news
Advertisement
big breakingजांजगीर-चांपाबड़ी खबर

CG BReaking : कुंए में जहरीली गैस का रिसाव, पिता, पुत्र सहित पाँच लोगों की मौत, CM साय ने जताया दुःख, देखें वीडियों…

जांजगीर-चांपा। कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पिता और दो बेटों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में लोग कुएं के अंदर एक के बाद एक व्यक्ति उतरते गए। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव किकिरदा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुएं के अंदर लकड़ी गिरने पर उसे निकालने घुसा था, तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर लोग उसे निकालने कुएं में घुसे थे। राजेंद्र जायसवाल को बचाने सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र कुएं के अंदर चले गए। जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश चन्द्रा इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया। लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं SDRF की टीम को भी बुलाया गया है।

https://x.com/vishnudsai/status/1809093819381715344

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने x पर लिखा- जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

रसोईया कर्मचारियों की महाबैठक, प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे से सुनिए क्या है आगामी रणनीति…

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close