गुमशुदा युवती के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सिरफिरे आशिक ने ही की थी हत्या, बनाना चाहता था संबंध
नारायणपुर। Narayanpur News:छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के बेनूर थाना में बीते दिनों एक युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उनके होश उड़ गए। जिसमें बताया गया कि, युवती की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया था।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
दअरसल, 12 फरवरी 2024 को गांव में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद युवती घर वापस नहीं लौटी। इधर युवती की मां मस्सी बाई ने आसापास युवती का पता लगाया लेकिन युवती कहां गई किसी को नहीं पता चल पाया। जिसके बाद युवती की मां ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस गुम युवती के पतासाजी जुट गई थी। कई महीनों बाद जब पुलिस को युवती के बारे मे पता चला तो गांव के ही युवक नरशू वड्ढे द्वारा हत्या करने का खुलासा हुआ।
बता दें कि, विवाह कार्यक्रम वाली रात युवक शराब के नशे में था और युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। युवती के मना करने पर युवक ने युवती की गला दबाकर कर हत्या कर दी और वहीं पास में पड़े पैरावट में युवती का शव छुपा दिया था। दूसरे दिन आरोपी ने अपने सहयोगी साथी धनीराम के साथ मिलकर युवती के शव को गांव के एक नाले के पास गड्ढे में गाड़ दिया था।
Narayanpur News:आरोपी युवक नरशू वड्ढे उसके बाद से पड़ोसी राज्य तेलंगाना चला गया था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लाया है और युवती के शव को भी बरामद कर लिया गया है। वहीं इस मामले के दोनों आरोपी युवक नरशू वड्ढे और धनीराम गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।




