Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025ब्रेकिंग न्यूज़

एक दिवसीय दौरे पर पटना के लिए रवाना हुए सीएम साय, प्रत्याशियों के नामांकरण रैली में होंगे शामिल

रायपुर। CM Sai Visit Bihar: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिहार पटना के एक दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए, जहां वे बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होंगे। वे सुबह 8:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से बिहार (पटना) के लिए रवाना होंगे और सुबह 11:35 बजे पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

CM Sai Visit Bihar: इसके अलावा, वे तारापुर विधानसभा प्रत्याशी सम्राट चौधरी के नामांकन रैली में दोपहर 12:50 बजे शामिल होंगे और दोपहर 2:15 बजे मुंगेर विधानसभा के उम्मीदवार कुमार प्रणय के नामांकन रैली में शिरकत करेंगे।

CM Sai Visit Bihar: बता दें कि, बिहार में दो चरणों में चुनाव है। जिसमें पहले चरण के चुनाव 6 नवंबर और दूसरे चरण के चुनाव 11 नवंबर को होने है।  ऐसे में आज सीएम साय तीन अलग- अलग विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होंगे। विशेष विमान से शाम 6:20 बजे वे वापस रायपुर लौटेंगे।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close