[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

27 April Gold Silver Price: शादियों के सीजन में लगातार गिर रहे सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है आज का ताजा भाव

नई दिल्ली। 27 April Gold Silver Price: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में हर कोई गहने बनवाने का सोचता है। वहीं अक्षय तृतीया के बाद से ही लगातार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से खरीदारों में खुशी है। (27 April Gold Silver Price) लोग इस गिरावट का फायदा उठा रहे हैं। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर में आई मजबूती के कारण सोने चांदी के कीमतों में 27 अप्रैल 2026 को गिरावट देखने को मिल रही है।

Read More: Gariaband News: नहर में मछली की जगह तैरता मिला गांजे से भरा पैकेट, लाखों की खेप बरामद, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस 

बता दें कि, एमसीएक्स पर मार्केट ओपन होने के बाद सोमवार को सोने का भाव 1,52,640 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,43,707 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। सोना जो पहले 1,53,799 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,44,321 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं पिछले बंद भाव से सोना 1,159 रुपये और चांदी 614 रुपये नीचे आ चुका है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में यह भाव 1,54,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

Read More: Raipur ED Raid: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के घर ईडी की रेड, इस मामले में चल रही जांच, खंगाले जा रहे दस्तावेज 

27 April Gold Silver Price: वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में सोना स्थिर है। 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹ 1,48,790 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,41,700 है। वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,41,700 है और 22-कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत ₹1,13,360 है। चांदी की बात करें तो चांदी के दाम अभी स्थिर है। एक किलोग्राम चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी कीमत आपको ₹270,000 पड़ेगी।

शहर 24 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
पटना 152,800 140066.66 114,600.00
जयपुर 152,860 140121.66 114,645.00
कानपुर 152,920 140176.66 114,690.00
लखनऊ 152,920 140176.66 114,690.00
भोपाल 153,040 140286.66 114,780.00
इंदौर 153,050 140295.83 114,787.50
चंडीगढ़ 152,890 140149.16 114,667.50
रायपुर 152,830 140094.16 114,622.50

 

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹152,800 ₹245,740
जयपुर ₹152,860 ₹245,840
कानपुर ₹152,920 ₹245,930
लखनऊ ₹152,920 ₹245,930
भोपाल ₹153,040 ₹246,130
इंदौर ₹153,050 ₹245,980
चंडीगढ़ ₹152,890 ₹245,720
रायपुर ₹152,830 ₹249,380
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close