Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, शीतकालीन सत्र में सत्तापक्ष को घेरने की बनेगी रणनीति.

रायपुर। Congress Party Meeting : छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक राजीव भवन में शुरू हो गई है, जहां शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति तय की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कर रहे हैं, जिसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

Congress Party Meeting : बता दें कि, बैठक में मुद्दों का चिन्हांकन और स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, जिसमें ध्यानाकर्षण और स्थगन प्रस्ताव से सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस ने महंगी बिजली, जमीन की नई गाइडलाइन, SIR में गड़बड़ी, धान खरीदी की अव्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें राज्य सरकार की दीर्घकालीन विकास रणनीति ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर चर्चा होगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close