तालाब किनारे इस हालत में मिला बुजुर्ग का शव, अधेड़ की निर्मम हत्या से इलाके में फैली सनसनी
रायगढ़। Raigarh Crime News: रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के चोटीगुड़ा में एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। जहां बस्ती सराईजोखा में रहने वाले अधेड़ राजाराम राठिया का खून से लथपथ शव तालाब के पास मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, हत्या चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद का नतीजा बताई जा रही है। मृतक के सिर व संवेदनशील अंगों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। वहीं सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी दिलकुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Raigarh Crime News: बताया गया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी। बताया जाता है कि मृतक राजाराम पूर्व में पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में धारा 307 के तहत जेल भी जा चुका है।




