[t4b-ticker]
Advertisement
crimeउत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime News: फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर में दफनाया शव, खुलासा होते ही उड़े लोगों के होश

रायबरेली। UP Crime News:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म ‘दृश्यम’ की कहानी की याद दिला दी। यहां एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के भीतर ही दफना दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Bhanupratappur News: लापरवाही या हादसा? पाइपलाइन कार्य के दौरान जिंदा मिट्टी में दबा मजदूर, चार दिन बाद खुला दर्दनाक राज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रीता नामक विवाहिता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसी दौरान रीता का पति राम प्रकाश घर पहुंचा, जिसके बाद तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर रीता और उसके पति राम प्रकाश ने मिलकर अमित की हत्या कर दी।

आरोप है कि वारदात के बाद सबूत छिपाने के उद्देश्य से दोनों ने शव को घर के अंदर ही दफना दिया और सामान्य तरीके से रहने लगे। कुछ दिनों बाद घर से तेज बदबू आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की खुदाई कराई, जहां से युवक का शव बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Dairy Analogue Products Ban: नकली पनीर पर सरकार का बड़ा प्रहार, निर्माण से लेकर बिक्री तक डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध

UP Crime News:  पुलिस ने मामले में आरोपी महिला रीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसका पति राम प्रकाश घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close