Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

President visit to CG:राष्ट्रपति मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा,रायपुर और जगदलपुर में होंगे कई कार्यक्रम

प्रविंस मनहर/रायपुर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके दौरे को लेकर दोनों शहरों में कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।

इसके बाद शाम 4 बजे राष्ट्रपति रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस दौरान वे ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं, 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जगदलपुर पहुंचेंगी। सुबह 11 बजे वे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर जगदलपुर में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर में सांस्कृतिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close