[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

कभी धूप तो कभी छांव, जानें कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल, कहां होंगी बारिश, कहां गिरेंगे ओले

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप तो कभी छांव के साथ हल्की बारिश देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Read More: अब जेल से घर तक सीधी बात, बंदियों को मिलेगी वीडियो-ऑडियो कॉलिंग की सुविधा, प्रति मिनट देना होगा शुल्क 

वहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी शंका है। कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

Read More: नक्सलवाद पर सियासत तेज, अमित शाह के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, कहा-‘शाह सिर्फ झूठ बोल रहे’ 

CG Weather Update: रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। इससे पहले बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, वहीं दो जगह पेड़ गिरे और बिजली के तार टूटने से सप्लाई प्रभावित रही। प्रदेश में फिलहाल तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.5°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 19.6°C रिकॉर्ड किया गया।

गर्मी में रखें इन बातों का ध्यान

लंबे समय तक तेज धूप में न रहें इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

बहुत ज्यादा तला भुना या भारी खाना न खाएं इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है।

कोल्ड ड्रिंक और शराब से बचें, ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।

खाली पेट धूप में बाहर न निकलें, इससे चक्कर या कमजोरी हो सकती है।

धूप में ज्यादा तेज रफ्तार से काम या एक्सरसाइज न करें इससे शरीर जल्दी थक जाता है।

ज्यादा पानी और लिक्विड पिएं दिनभर पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि लेते रहें।

ताजे फल और हल्का भोजन खाएं तरबूज, खरबूजा, खीरा, सलाद जैसे पानी वाले फल-सब्जियां खाएं।

ढीले और हल्के कपड़े पहनें कॉटन के हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर रहता है।

दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में कम निकलें, यह समय सबसे ज्यादा गर्म होता है।

बाहर निकलते समय टोपी, छाता या गमछा इस्तेमाल करें ,इससे सीधी धूप से बचाव होता है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close