“परीक्षा देने पहुंची बेटी… पिता गेट पर करता रहा इंतजार… लेकिन कॉपी लिखने के बजाय छात्रा चली गई प्रेमी संग नई जिंदगी की ओर!
परीक्षा हॉल में नहीं दी कॉपी, सीधा प्रेमी संग निकली नई मंज़िल की ओर
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांटी थाना क्षेत्र की एक छात्रा स्नातक पार्ट-थर्ड की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची, लेकिन कॉपी लिखने की बजाय सीधे प्रेमी संग फरार हो गई।
शनिवार को छात्रा अपने पिता के साथ काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित आरडीएस कॉलेज पहुंची थी। पिता ने बेटी को परीक्षा केंद्र के गेट पर छोड़ा और खुद बाहर इंतजार करने लगे। परीक्षा का समय खत्म हुआ तो अन्य छात्र-छात्राएं बाहर निकले, लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला।
घबराए पिता ने कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की, तब पता चला कि बेटी परीक्षा देने के बजाय पहले से रची गई योजना के तहत प्रेमी संग फरार हो गई है।
पिता ने तत्काल काजीमोहम्मदपुर थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों का कहना है कि युवक ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले कई महीनों से बातचीत चल रही थी और युवक भी नजदीकी गांव का रहने वाला है।




