Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर गैंगवार का वीडियो वायरल – इंजीनियरिंग छात्र की बुरी तरह पिटाई, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

बिलासपुर : बिलासपुर में गैंगवार का वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की के साथ खड़े युवक पर 10 -12 लड़कों ने हॉकी स्टिक, पाइप से बुरी तरह हमला कर दिया। जब उस युवक ने भागने की कोशिश की तो उसे लड़कों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा और लगातार उसे पीटते रहे। इस हमले के बाद युवक बुरी तरह घायल हो गया जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 20 अप्रैल का है जो अभी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक आयुष गोरख पिता अनिल गोरख जेके इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग थर्ड ईयर का छात्र है। 20 अप्रैल की शाम करीब 4.30 बजे वह अपनी बाइक को बनवाने के लिए अग्रसेन चौक गया था। वहां दुकान बंद होने पर वह वापस आ रहा था। तभी तारबाहर क्षेत्र स्थित लिंक रोड में स्काई जिम के पास पहुंचा था। उसी समय पुरानी रंजिश के चलते साहिल साहू, कष्णा साहू पुष्कर सहित 10-12 युवक आए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक बेसबाल, हॉकी स्टिक और लोहे के पाइप के साथ पंच व नुकीले हथियार रखे थे।

घटना तारबहार थाना क्षेत्र की है जहाँ घायल युवक ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कर कराई है, जहाँ पुलिस ने साधारण मारपीट का मामला दर्ज कर के केस को रफा-दफा कर जेब भर ली. जिसके बाद पीड़ित छात्र और उसके परिजन ने पुलिस पर केस को रफा-दफा करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।

गैंगवार की इस घटना में पुलिस के सख्ती न दिखाने के कारण अब CCTV में कैद हुआ ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

बताई जा रही अलग-अलग वजह

घायल छात्र के अनुसार हनुमान जयंती पर युवकों से उसका विवाद हो गया , जिसके बाद बदला निकालने के लिए उसके साथ मारपीट की गयी।
वहीं लोगों के अनुसार जिस समय छात्र अपनी बाइक में बैठकर बातचीत कर रहा था। उस समय एक लड़की भी थी। ऐसे में चर्चा है कि युवकों ने लड़की को लेकर ही छात्र की पिटाई की है। यह भी बताया जा रहा है कि छात्र को लड़की के साथ देखकर ही उसे पकड़ा गया। फिर उसकी पिटाई की गई। हालांकि, इस घटना की अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close