Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

CG Accident : हड़ताल में शामिल संविदा बिजली कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

रायपुर। राजधानी में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे संविदा बिजली कर्मचारियों में से एक की मौत हो गई है। कर्मचारी की मौत सड़क हादसे में हुई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर में चल रही हड़ताल में शामिल जनवासी बाजारपारा, कोंडागांव निवासी बनीराम बघेल (28) अपने साथी नवरतन कोर्राम निवासी मांडखडी, परसगांव की बाइक से प्रेमलाल के साथ बैठकर माना इलाके में रह रहे रिश्तेदार से मिलने गया था। वहां से रात साढ़े 10 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। तीनों जब लालपुर ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात फार्च्यूनर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार बनीराम समेत तीनों युवक जमीन पर गिर पड़े और तेज रफ्तार फार्च्यूनर बनीराम को कुचलते हुए आगे निकल गई।

साथियों ने बनीराम को फौरन अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। नवरतन कोर्राम की शिकायत पर टिकारापारा पुलिस ने अज्ञात फार्च्यूनर कार के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close