
रायपुर। राजधानी रायपुर में होली के दिन भी चाकूबाजी जैसे वारदात सामने आए. शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी इसके बावजूद अपराधियों में कोई खौफ नहीं दिखा। वहीं शहर में लेडी गैंग द्वारा ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है. जहां लेडी गैंग ने दो युवतियों पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिसमें हिस्ट्रीशीटर मुस्कान रात्रे ने पुराने विवाद में दो युवतियों को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। हमले में अंजली राणे और उसकी रिश्तेदार को गाल और सीने में चोटे आई है। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मामले में आरोपी मुस्कान रात्रे, मीरा रात्रे, रोशनी रात्रे और सुनीता रक्सेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. और आरोपी महिलाओं की पतासाजी में जुटी गई है।
Advertisement




