Breaking news
Advertisement
सूरजपुर

डिजिटल सदस्यता अभियान शिविर में पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, कहा- डिजिटल मीडिया के माध्यम से संगठन के कार्यो को मिलेगी गति…

छत्तीसगढ़ की 60% प्रतिशत क्षेत्र अनुसूचित जनजाति ऐसे में शराबबंदी संभव नहीं: मोहन मरकाम

अम्बिकापुर/(रोमी सिद्दीकी)डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज नगर के राजा मोहिनी देवी भवन में आयोजित किया गया।इस दौरान पी सी सी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरगुजा संभाग के ब्लाक अध्यक्ष, ज़ोनल प्रभारी, सहित संगठन के पदाधिकारियों को डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत बारीकियों को समझाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।


मरकाम ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में मार्च-अप्रैल तक 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता बनाना है ताकि डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रदेश भर के लोगों के पास कांग्रेस की आईडियोलॉजी और सरकार के कार्यो की जानकारी पहुंचाया जा सके। इससे संगठन के कार्यो मे भी गति मिलेगी और इसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर संगीन आरोप की जानकारी मिडिया से मिलीं…
पी सी सी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरगुजा कांग्रेस अध्यक्ष पर NSUI प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा एक NSUI कार्यकर्ता की हत्या कराने की संगीन आरोप की शिकायत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से करने के संबंध में उन्हें मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है अगर पीसीसी के पास इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो इसकी जांच करायी जाएगी उन्होंने यह भी कहा ये शिकायत कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है।


छत्तीसगढ़ की 60% क्षेत्र अनुसूचित जनजाति की है ऐसे में शराबबंदी संभव नहीं….
छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के प्रश्न पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 60% क्षेत्र अनुसूचित जनजाति की है और वह भी एक आदिवासी समुदाय से आते हैं आदिवासी संस्कृति में जन्म मरण से लेकर तमाम कार्य महुआ फूल व सोमरस से किया जाता है ऐसे में छत्तीसगढ़ में शराबबंदी संभव नहीं है। श्री मरकाम ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह के द्वारा शासन के संरक्षण में बालू उत्खनन के आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close