Breaking news
Advertisement
देशमनोरंजनयुथ अड्डा

पिता के लिए बेटी की ऐसी चिंता देख आप भी हो जायेंगे भावुक, सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो, देखें वीडियो…

कहते है, दुनिया में सबसे खूबसूरत एक बाप और बेटी का रिश्ता होता है. एक बेटी को चाहे दुनिया में हज़ार लोग मिल जाये पर उसे उसके पिता से ज़्यादा और कोई नहीं प्यार कर सकता। पर आज भी हमारे देश में ऐसे कई लोग है जो बेटियों को सौभाग्य नहीं दुर्भाग्य समझते है. बेटियों के जन्म पर रोते-बिलकते है. जैसे इससे बुरा उनकी ज़िंदगी में और कुछ नहीं हो सकता. और आज भी कई लोगो में बेटियों के प्रति ऐसी धारणा मौजूद है. ऐसे में, सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो हर उस मां-बाप के लिए है, जो बेटियों को बोझ समझते हैं. इस वीडियो को कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा है, ‘ये वीडियो देखने के बाद शायद बेटियों के जन्म पर ढोल नगाड़े बजाने की परम्परा शुरू हो जाए. सौभाग्यशाली हैं वो जिनके घर लक्ष्मी अवतरित होती हैं.’ तो आइए देखते हैं आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है, जो लोगों को काफी भावुक कर रहा है.

2 मिनट 14 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में एक छोटी-सी बच्ची फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई देती है. इस दौरान बच्ची की मां उससे पूछती है, ‘क्यों रो रही है? मैंने तो अभी आपको डांटा भी नहीं है.’ यह सुनकर बच्ची फिर से रोने लगती है. इसके बाद मां दोबारा उससे वही सवाल करती है. जिस पर बच्ची कहती है, ‘पहले आप रिकॉर्डिंग बंद करो, तो ही आपको बताऊंगी.’ बच्ची कहती है, ‘मुझे अपने पापा की बहुत याद आती है…’ और फफक-फफककर रोने लगती है. इसके बाद बच्ची अपनी मां से पिता को लेकर जो कुछ भी कहती है, वो सुनकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे.

पिता के प्रति बच्ची का प्रेम देख आप भी कहेंगे, यह होती हैं बेटियां….

बता दें कि इस वीडियो को सबसे पहले नवीन रघुवंशी नाम के एक जर्नलिस्ट ने शेयर किया है. 4 फरवरी की सुबह ट्विटर पर अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 12 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जबकि 1500 लोगों ने इसे रिट्वीट और लगभग साढ़े छह हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं. यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

इस वीडियो को देखने के बाद ट्विटर यूजर्स लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बेटियां कुल का मान और सम्मान होती हैं. ऐसा मेरे पापा कहा करते थे.’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मेरी बेटी भी इतनी ही फिक्र करती है. भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके घर लक्ष्मी होती है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘बेटे अगर माता-पिता की जान होते हैं, तो बेटियां माता-पिता की मान होती है.’ इसी तरह ढेरों लोगों ने रिएक्ट किया है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close