
रायपुर। राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर, कमिश्नर, सीईओ को निर्देश जारी किया है. जिसमे राज्य सरकार ने डाटा इंट्री आपरेटर, स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड की नियुक्ति के लिए अब नयी योग्यता तय की है। जिसके तहत अब नयी नियुक्ति के लिए नयी योग्यता होनी जरूरी होगी। अब स्टेनोग्राफर, डाटा इंट्री आपरेटर और स्टेनो टाइपिस्ट व सहायक ग्रेड 3 के लिए होनी परीक्षा की योग्यता में बड़ा बदलाव किया है।

बता दें, शासन के समस्त विभागों,कार्यालयों में शीघ्र लेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट एवं सहायक ग्रेड 3 के सीधी भर्ती के पद पर नियुक्ति हेतु शैक्षणिक योग्यता का पुर्निर्धारण के संबंध में आंशिक संशोधन करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट एवं सहायक ग्रेड 3 की शैक्षणिक योग्यता में शैक्षणिक योग्यता जोड़ा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डाटा आपरेटर के लिए अब हिंदी-इंग्लिश में कंप्यूटर में टाइपिंग स्पीड 8000 की वर्ड की टाइपिंग स्पीड होनी जरूरी होगी। वहीं स्टेनोटाइपिस्ट के लिए शार्टहैंड की डिग्री के साथ-साथ 5000 की वर्ड की टाइपिंग स्पीड कंप्यूटर में जरूरी होगी। वहीं सहायक ग्रेड-3 में शार्टहैंड की डिग्री के साथ-साथ 5000 की वर्ड प्रति घंटा की स्पीड से टाइपिंग की जरूरत होगी।




