इंटर की परीक्षा दे रही छात्रा को अचानक हुई प्रसव पीड़ा, बच्ची के जन्म पर परीक्षा सेंटर में बांटी मिठाई, जानिए पूरा मामला…

पटना- बिहार के भागलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है.जहाँ एक छात्रा ने परीक्षा के दौरान बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। उर्दू बालिका विद्यालय असानंदपुर में इंटरमीडियट की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद उसे आनन- फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा दूसरी पाली में जिले की इंटर मुस्लिम उर्दू हाई स्कूल में परीक्षा देने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद केंद्राधीक्षक ने सरकारी एंबुलेस बुलाकर उसे सदर अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने छात्रा का सुरक्षित प्रसव कराने में सहयोग किया। इतना ही नही बच्ची के जन्म के बाद परिवार ने परीक्षा सेंटर में मिठाई भी बांटी.
Bihar | During the intermediate examination in Bhagalpur, a student was admitted to Sadar Hospital after labor pain. She gave birth to a healthy child. The student can pass her exam by sitting in the special examination to be held in June: Sanjay Kumar, DEO, Bhagalpur (02.02) pic.twitter.com/K88VtlqJDi
— ANI (@ANI) February 3, 2022
वहीं, इस पूरे मामले में भागलपुर के डीईओ संजय कुमार ने कहा, ‘भागलपुर में इंटर की परीक्षा के दौरान एक छात्रा को प्रसव पीड़ा के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। छात्रा जून में होने वाली विशेष परीक्षा में बैठ कर परीक्षा दे सकती है।’ वहीं केंद्राधीक्षक ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे परीक्षार्थी को लेबर पेन शुरू हुआ। जिस पर तुरंत फोन कर एंबुलेंस बुलवाया गया। इसके बाद परीक्षार्थी को अस्पताल भेजा गया। जहां लगभग 4.30 बजे उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद सेंटर पर मिठाई बांटी गई।




