
गरियाबंद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोग को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि यह घटना नेशनल हाईवे 130 मैनपुर देवभाग मुख्य मार्ग में राजापड़ाव के पास हुई है।
जानकारी के अनुसार बाइक में तीन लोग सवार होकर देवभोग के तरफ जा रहे थे, तभी बाइक सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादस में मौके पर ही एक की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल है. घायलों का मैनपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Advertisement




