Breaking news
Advertisement
चुनावछत्तीसगढ़

प्रेमनगर नगर पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान, 85.83 प्रतिशत रहा वोट

सूरजपुर के प्रेमनगर नगर पंचायत में शांति पूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हो गया है. जहां जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन सुबह से ही शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए मुस्तैद रही. वही महिलाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया. जहां सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक नगर पंचायत के 15 वार्डो में 1509 पुरुष और 1478 महिला मतदाता कुल 2987 मतदाताओं ने मतदान किया।


प्रेमनगर नगर पंचायत में मतदान प्रतिशत 85.83 रहा. वहीं 15 वार्डो में भाजपा के 15 ,कांग्रेस के 15 और 9 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. ऐसे में जिले के कलेक्टर व एस पी लगातार मतदान के सतत निगरानी करते नजर आए.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close