Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देश-विदेशधर्म

मंगलवार राशिफल: जानिए आज क्या रहने वाला है आपके लिए खास, क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष:
चंद्रमा आज आपके षष्ठम भाव में रहेंगे इसलिए शत्रु पक्ष से सावधान रहने की आपको सलाह दी जाती है। आज के दिन कुछ लोगों को अचानक से कार्यक्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। उदर से निचले भाग से संबंधित स्वास्थ्य परेशानियां आपको हो सकती हैं इसलिए सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति से लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ:
चंद्रमा आज के दिन आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे इसलिए प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। इस राशि के जो विद्यार्थी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष को लेकर यदि कोई परेशानी थी तो आज के दिन वह दूर हो सकती है। इस राशि के लोग सामाजिक स्तर पर भी अच्छे फल आज के दिन प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन:
आज के दिन चंद्र ग्रह आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे इसलिए परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में भी आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं जिससे आपको हार्दिक खुशी होगी। इस राशि के जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसे थे उनको आज अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है, कोई फैसला होगा तो वो आपके हक में आ सकता है।

कर्क:
आज के दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी क्योंकि चंद्रदेव आपके तृतीय भाव में विराजमान रहेंगे और आपमें ऊर्जा भरेंगे। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। बीते समय में कहीं निवेश किया था तो उसका लाभ भी आज के दिन आप उठा सकते हैं। बेवजह की चिंताएं दूर होंगी।।

सिंह:
आपकी वाणी में आज के दिन आकर्षण देखने को मिलेगा। अपनी बातों से आप सामाजिक स्तर पर अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति में भी आज के दिन इजाफा हो सकता है। माता या पिता के कारोबार को आगे बढ़ाने की आपकी योजनाएं आज सफल हो सकती हैं। इस राशि के जो लोग विदेशों में पढ़ाई कर रहें हैं वो अपनी अच्छी छाप गुरुजनों पर छोड़ सकते हैं।

कन्या:
आज आप अपने व्यवहार में बेहतर परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे और इन कोशिशों में कामयाब भी हो सकते हैं। बीते समय में किसी के साथ दुर्व्यवहार किया था तो उसका भी पछतावा आपको हो सकता है और आप उनसे माफी मांग सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ कम होगा। चंद्रदेव के आप के प्रथम भाव में होने के कारण आत्मिक रूप से खुद को शांत करने की आप कोशिश करते नजर आएंगे।

तुला:
चंद्रदेव आज के दिन आपके द्वादश भाव में विराजमान होंगे इसलिए बेवजह के ख़र्चों पर आपको लगाम लगानी होगी। किसी को उधार देने वाले हैं तो सोच समझकर दें। इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा जो लोग विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं या विदेशी कंपनियों में काम करते हैं उनके लिए दिन शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है।

वृश्चिक:
चंद्रमा आज आपके एकादश भाव में होंगे इसलिए अपनी बुद्धि का सही ढंग से इस्तेमाल करके आप कारोबार और नौकरी के क्षेत्र में आप लाभ पा सकते हैं। इस राशि के उन लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा जो अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर कारोबार कर रहे हैं। उन लोगों से बचकर रहें जो आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

धनु:
चंद्रमा आज आपके दशम भाव में हैं इसलिए करियर क्षेत्र में आप आवश्यकता से अधिक सक्रिय नजर आ सकते हैं और इसका लाभ भी आपको प्राप्त हो सकता है, सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। पिता के साथ किसी तरह का मनमुटाव था तो आज के दिन दूर हो सकता है। आज आप आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

मकर:
धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में मकर राशि के जातकों की रूचि आज बढ़ेगी। इस राशि के कुछ जातक अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान आज के दिन बना सकते हैं। मकर राशि के जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और किसी वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे थे आज वो अंतिम फैसला लेने में कामयाब हो सकते हैं, और इसका फायदा आने वाले समय में उनको हो सकता है।

कुंभ:
कुंभ राशि के अष्टम भाव में आज के दिन चंद्र देव विराजमान होंगे इसलिए अचानक से धन लाभ के स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग किसी बीमारी से परेशान हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी से भी अपने दिल की बातों को साझा करने से आज के दिन बचें, नहीं तो खुद ही टेंशन में आ सकते हैं।

मीन:
आपके सप्तम भाव में आज के दिन चंद्रमा के होने से वैवाहिक जीवन में आपको सुखद फल मिल सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग अपने पिता से करियर में आ रही परेशानियों का हल ढूंढने की कोशिश करेंगे। मीन राशि के जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उनके लिए दिन शुभफलदायी साबित हो सकता है। आपके भाग्य का साथ 78 प्रतिशत तक रहेगा। राम नाम का जप करें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close