पेंसिल को लेकर बच्चों में विवाद, पहुंचे थाने, जाने आगे क्या हुआ?

कुरनूल। आंध्रप्रदेश के कुरनूल के एक स्कूल से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां के कुछ बच्चों का ग्रुप पेंसिल को लेकर आपस में विवाद करने लगे. जिसकी शिकायत वो पुलिस थाने में करने पहुंचे। एक बच्चा अपने सहपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगा.
पुलिस अधिकारी ने विवाद सुलझाया
आंध्रप्रदेश पुलिस ने इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा पेंसिल पाने के लिए थाने पहुँचता है. पूरी घटना जिला कुरनूल आंध्रप्रदेश की है.
आंध्रप्रदेश पुलिस का ट्वीट :
Even Primary School Children trust #APPolice:
There is a paradigm shift in the attitude,behaviour&sensitivity of AP Police in way of giving confidence& reassurance to the people of #AP
AP Police stays as No1 in #SMARTPolicing in the country in @IPF_ORG Survey 2021 only testifies pic.twitter.com/Zs7CQoqqOI— Andhra Pradesh Police (@APPOLICE100) November 25, 2021
बच्चे ने की केस दर्ज करने की मांग
एक बच्चे ने अपने सहपाठी के खिलाफ पेंसिल लेकर वापस नहीं करने की शिकायत पुलिस से की है. जिस बच्चे पर यह आरोप लगा था वो भी थाने पहुंचा था.
पुलिस अधिकारी ने उससे भी बात की. जिसके बाद पुलिस अधिकारीयों ने आरोप लगा रहे बच्चे से पूछा की आगे आप क्या कार्रवाई चाहते हो. इसका जवाब देते हुए बच्चे ने कहा की जिसने उसकी पेंसिल ली उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाये.
जब दोनों बच्चे अपना पक्ष रखते हुए थाने में लड़ रहे थे तब उनके साथी सहपाठी आपसे में हंस रहे थे. दोनों बच्चों का पक्ष सुनने के बाद पुलिस अधिकारीयों ने उनके बिच लड़ाई ख़त्म करवाने की कोशिश की.
आरोप लगाने वाला बच्चा इतनी आसानी से मानने को तैयार नहीं था. उसकी इच्छा थी की कम से कम आरोपित बच्चे की माँ को थाने बुलाया जाए.
कई कोशिशों के बाद पुलिस अधिकारीयों को दोनों के बिच सुलह कराने में सफलता मिली. जिसके बाद दोनों बच्चो ने हाँथ मिलाया और ख़ुशी-ख़ुशी अपने घर लौट गए.




